कटिहार, मई 31 -- कटिहार प्राणपुर विधायक निशा सिंह को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कटिहार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी खुशी एवं हर्ष का माहौल है। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष निशा सिंह को बधाई देने में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील प्रसाद कर्ण, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री विजय कुमार गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश पूर्व क्षेत्रीय प्रभारी छाया तिवारी, भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष विनीता वाधवानी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रदेश की क्षेत्रीय प्रभारी विभा मिश्रा, मंजू झा, जय राम वाधवानी आदि उपस्थित थे। इन लोगों ने बधाई देते हुए कहा कि इनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से पूरे सीमांचल की महिला गौरवान्वित है और उनके कुशल नेतृत्व से प्रदेश की आधी आबादी दल से जुड़कर न...