भारतीय जनता पार्टी ने कई स्थानों पर निकालीं तिरंगा यात्रा
इटावा औरैया, अगस्त 12 -- इटावा। स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से इटावा के सभी मंडलों में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के बढ़पुरा, बसरेहर प्रथम मंडल, जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के बसरेहर द्वितीय व ताखा मंडल, महेवा व चकरनगर मंडल में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में सदर विधायक सरिता भदौरिया ने तिरंगा यात्रा को राष्ट्रीय एकता व राष्ट्रभक्ति को प्रेरित करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर यह यात्रा देश भर में निकाली जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत कर रहा है। यह भी पढ़ें- भव्यता से निकली तिरंगा यात्रा गूंजे वंदे मातरम के जयकारे तिरंगा राष्ट्रीय अस्मिता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.