बांका, अप्रैल 6 -- बाराहाट, निज प्रतिनिधि। बाराहाट मुख्य बाजार स्थित एक विवाह भवन में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अविनाश सिंह की अध्यक्षता में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का एकदिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल बांका विधायक रामनारायण मंडल ने सर्वप्रथम पार्टी की स्थापना से लेकर पार्टी को लेकर विस्तृत चर्चा की। जिसमें वहां शामिल कार्यकर्ताओं ने उनकी बातों को आत्मसात किया। विधायक रामनारायण मंडल ने कहा कि पार्टी ने शून्य से लेकर शिखर तक का सफर तय किया है। और यह सफलता यूं ही इत्तेफाक से नहीं मिली है। इसके लिए कई चरणों में संघर्ष किया गया है। कई लोगों ने बलिदान दिया और वर्षों की मेहनत संघर्ष के बल पर आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प...