चतरा, अप्रैल 2 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के राजागढ़ परिसर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण में कुंदा मंडल, प्रतापपुर मंडल एवं घोरीघाट मंडल के भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। प्रशिक्षण में उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा गया कि केन्द्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे गांव पंचायत में विकास कार्यों की घर घर जाकर जानकारी देते हुए लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील करना है। और बताना है कि एनडीए की सरकार में झारखंड प्रदेश की विधि व्यवस्था कैसी थी और आज कैसी है आए दिन कोई न कोई घटनाएं घटित हो रही है। वर्तमान की सरकार में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। लोग सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। इस मौके पर दर्जनों लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...