नई दिल्ली, नवम्बर 30 -- ब्रिटेन में 30 वर्षीय भारतीय शख्स विजय कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह हरियाणा में चरखी दादरी जिले के बधरा उपमंडल के निवासी थे। विजय ने 2025 की शुरुआत में सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज एंड कस्टम्स की नौकरी से इस्तीफा दिया और यूके में हायर एजुकेशन के लिए आवेदन किया था। वह कोच्चि में अपनी आखिरी पोस्टिंग पर तैनात थे, जब उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़ी थी। ब्रिटिश पुलिस ने इस घटना के बारे में कोई डिटेल जारी नहीं किया है। हरियाणा में विजय का परिवार आशंका जता रहा है कि इस अपराध में हरियाणा या पंजाब का कोई व्यक्ति शामिल हो सकता है। यह भी पढ़ें- कनाडा से आई महिला का किसी और से चक्कर, पति ने टोका तो आशिक संग मिलकर करवाई हत्या विजय के भाई रवि कुमार बधरा उपमंडल के जग्रामबास गांव में रहते हैं। उन्होंने विदेश मंत्रालय को पत्र लिख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.