भारतीय चीनी से नेपाली पर्वों में घुलेगी मिठास
मोतिहारी, अक्टूबर 15 -- रक्सौल। नेपाल में दशहरा, दीपावली और छठ जैसे प्रमुख पर्वों पर चीनी की किल्लत रोकने के लिए भारत से आयात तेज कर दिया गया है। भारत से मंगाई जा रही 25 हजार टन चीनी में से अब तक 10,623 टन चीनी रक्सौल होते हुए वीरगंज बॉर्डर के रास्ते नेपाल पहुंच चुकी है। चीनी की खेप मिलने के साथ ही इसे नेपाली बाजारों में भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। साल्ट ट्रेडिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के वीरगंज प्रादेशिक कार्यालय के प्रमुख अमोज लामिछाने के अनुसार, अक्टूबर की शुरुआत से ही चीनी का आयात तेज किया गया है। अब तक चीनी लेकर चार भारतीय रेलवे रैक वीरगंज पहुंचे हैं। यह चीनी गुजरात स्थित रेणुका शुगर मिल से खरीदी गई है। कुल 25 हजार टन चीनी में से 22,500 टन साल्ट ट्रेडिंग कॉरपोरेशन और 2,500 टन खाद्य व्यवस्था तथा व्यापार कंपनी लिमिटेड को आवंटित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.