नई दिल्ली, मार्च 1 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। खाड़ी क्षेत्र और ईरान में बिगड़ते हालात को देखते हुए भारतीय चावल निर्यातक संघ (आईआरईएफ) ने अपने सदस्यों के लिए एडवाइजरी जारी की है। संघ ने अपने सदस्यों को ईरान और खाड़ी के कुछ हिस्सों के लिए नए सीआईएफ (लागत, बीमा और माल ढुलाई) सौदों से बचने की सलाह दी है। संघ ने रविवार को जारी एक परामर्श में निर्यातकों से कहा है कि जहां तक संभव हो वे एफओबी (फ्री ऑन बोर्ड) शर्तों पर काम करें। इस व्यवस्था के तहत अंतरराष्ट्रीय खरीदार माल ढुलाई, बीमा और संबंधित जोखिमों को वहन करता है, जिससे भारतीय निर्यातक निश्चित मूल्य वाले अनुबंधों पर अचानक बढ़ने वाली लागत के जोखिम से बच जाते हैं। संघ के अनुसार, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात में हो रहे घटनाक्रम का सीधा असर जहाजों के ईंधन की कीमतों पर पड़ सकता है। यदि कच्चे तेल ...