भारतीय घुड़सवारी टीम में मोदीपुरम के अभिषेक चोपड़ा का चयन
मेरठ, जून 20 -- मोदीपुरम स्थित घुड़सवार एकेडमी के संचालक और देश के प्रमुख घुड़सवार खिलाड़ी अभिषेक चोपड़ा का चयन 2026 एशियन गेम्स के लिए भारतीय घुड़सवारी टीम में हुआ है। अभिषेक का चयन शो जंपिंग स्पर्धा में उनके घोड़े सेस्ट लूई डेस रोसिर्स के साथ किया गया है। भारतीय घुड़सवारी महासंघ की ओर से घोषित टीम में अभिषेक को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। लंबे समय से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे अभिषेक देश के अग्रणी शो जंपिंग राइडर्स में गिने जाते हैं। उनकी मोदीपुरम स्थित एकेडमी से भी कई युवा खिलाड़ी घुड़सवारी की बारीकियां सीख रहे हैं। भारतीय टीम में शो जंपिंग वर्ग में मैरिक साहने, अभिषेक चोपड़ा, यशान जुबिन खंबाटा और निहारिका सिंघानिया को स्थान मिला है। एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान में होगा। खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.