नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (SIAM) ने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट के लिए डोमेस्टिक सेल्स के आंकड़ा जारी कर दिए हैं। पिछले महीने यानी मार्च (31 दिन) में घरेलू पैसेंजर व्हीकल (PV) की थोक बिक्री 442,460 यूनिट की रही। इसे साल-दर-साल (YoY) के आधार पर 16.3% की बढ़ोतरी मिली। सितंबर में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) दरों में कटौती के बाद मांग में आई तेजी ने इंडस्ट्री को पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से पैदा हुई चिंताओं से उबरने में मदद की। PV इंडस्ट्री की कुल थोक बिक्री (डीलरों को भेजी गई गाड़ियां) फाइनेंशियल ईयर 2025-26 (FY26) में बढ़कर 4.7 मिलियन यूनिट हो गई, जो FY25 में 4.34 मिलियन यूनिट थी। साल के दूसरे छमाही में आई जोरदार रिकवरी की वजह से इसमें 8.3% की साल-दर-साल बढ़ोतरी दर्ज की गई। बाजार की लीडर कंपनी, मा...