भारतीय ग्राहकों के लिए KTM लाई ये धांसू मोटरसाइकिल, लेकिन कंपनी सिर्फ 100 यूनिट ही बेचेगी
नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- KTM मोटरसाइकिल ने 2026 1390 सुपर डुके RR ट्रैक को अपनी अब तक की सबसे तेज मोटरसाइकिल के तौर पर पेश किया है। यह पहला ट्रैक-ओनली सुपर डुके मॉडल है, जो सिर्फ रेस पैक वाली स्ट्रीट बाइक नहीं है। इसे बिना किसी रोड-लीगल इक्विपमेंट के बनाया गया है और शुरू से ही इसे रेसट्रैक पर इस्तेमाल के हिसाब से डेवलप किया गया है। कंपनी का कहना है कि इसे FIM के कड़े रेसट्रैक नियमों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। इस मोटरसाइकिल में 1350cc 75-डिग्री V-ट्विन इंजन दिया है, जो 198bhp की जबरदस्त पावर और 151Nm का पीक टॉर्क जनरेट है। इस मॉडल में Akrapovic इवोल्यूशन लाइन टाइटेनियम एग्जॉस्ट भी लगा है, जो इसका वजन कम करने में मदद करता है। इसलिए यह समझना आसान है कि KTM इस RR ट्रैक को अपना अब तक का सबसे पावरफ़ुल प्रोडक्शन मॉडल क्यों कह रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.