विकासनगर, सितम्बर 2 -- भारतीय गौरक्षा संघ की ओर से सेलाकुई स्थित एक निजी होटल में धर्म रक्षा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूनम पवार को प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त कार्यकारिणी में रीना रावत और शगुन श्रीवास्तव को जिला उपाध्यक्ष, सुनीता रावत को जिला महामंत्री, शांति प्रभा को जिला संयोजक, संध्या डिमरी को संगठन मंत्री तथा सविता अग्रवाल और ममता को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम के दौरान दो दिन पूर्व स्वारना नदी में बह रही गाय को सुरक्षित बाहर निकालने वाले गौ रक्षक शुभम को सम्मानित किया गया। संगठन पदाधिकारियों ने उनके साहस और तत्परता की सराहना की। प्रदेश संयोजक निखिल गुसाईं ने कहा कि भारतीय गौरक्षा संघ निराश्रित, घायल और मृत गौवंश की सेवा एवं संरक्षण के लिए लगातार का...