भारतीय खिलाड़ी केएस भरत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, खेले सिर्फ सात मैच; कोहली-रोहित का किया जिक्र
नई दिल्ली, जून 4 -- विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने गुरुवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने भारत के लिए सात टेस्ट मैच खेले। 32 वर्षीय खिलाड़ी ने सोशल मीडियो पोस्ट के जरिए अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। उन्होंने इस सफर में उनका समर्थन करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। भरत ने शुरुआती मैचों में एक भरोसेमंद विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में अपनी पहचान बनाई और 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। लेकिन वह टीम में अपनी जगह बरकरार नहीं रख सके। उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच फरवरी 2024 में खेला था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपना अंतिम मैच खेला और उसके बाद वह टीम में जगह नहीं बना सके। केएस भरत की विकेटकीपिंग की काफी तारीफ हुई थी। हालांकि उनकी बल्लेबाजी को लेकर सवाल उठे। उन्होंने सात टेस्ट में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.