नई दिल्ली, अगस्त 6 -- भारतीट क्रिकेट टीम के साथ पिछले काफी समय से एक समस्या रही है कि खिलाड़ी बहुत ज्यादा इंजर्ड हो रहे हैं। इससे भी ज्यादा परेशानी की बात यह है कि बीसीसीआई के बेंगलुरु स्थिति सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यानी सीओई से फिट होकर खिलाड़ी आते हैं और कुछ मैचों के बाद फिर से इंजर्ड होकर टीम से बाहर हो जाते हैं। यही कारण है कि अब सीओई का वर्किंग सिस्टम बदलने वाला है। बीसीसीआई अब सीओई के फिटनेस प्रोग्राम को रीस्ट्रक्चर करने वाली है, क्योंकि खिलाड़ी बार-बार इंजर्ड हो रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि CoE सभी क्रिकेटरों के लिए कस्टमाइज्ड टेस्ट के बजाय एक स्टैंडर्ड बेस फिटनेस पैरामीटर पर काम कर रहा है। जब से एड्रियन लेरॉक्स ने स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच का पद संभाला है, यह तय किया गया है कि यो-यो टेस्ट के बजाय ब्रोंको...