भारतीय क्षेत्र में मालवाहकों का जाम, 72 वाहनों का चालान
महाराजगंज, अगस्त 3 -- सोनौली, हिन्दुस्तान संवाद। सोनौली बॉर्डर पर बीते एक सप्ताह में कस्टम एजेंटो की हड़ताल, निर्यात-आयात कार्य के बढ़ते दबाव और शनिवार नेपाल कस्टम छुट्टी के चलते मालवाहकों की सात से आठ किमी लंबी कतार लगी रही। नेपाल के कस्टम परिसर में पार्किंग की सीमित व्यवस्था होने से ट्रकों को इंट्री में देरी भी एक वजह है। रविवार को नेपाल के भन्सार परिसर के पूरी तरह भर जाने के कारण शाम छह बजे तक केवल 72 मालवाहक वाहनों को ही प्रवेश मिल सका।कोतवाल सोनौली महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि सीमा पर ट्रकों की संख्या बढ़ने के कारण लंबी कतार लग रही है। पुलिस वाहनों को निर्धारित क्रम में खड़ा कराकर आवागमन सामान्य बनाए रखने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लाइन तोड़ने या अवैध कटिंग कराने वाले ट्रक चालकों और इसमें संलिप्त दलालों के खिलाफ सख्त कान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.