नई दिल्ली, जुलाई 13 -- रविवार को ईरान के कम से कम 140 सैन्य ठिकानों पर मिसाइल अटैक के बाद अमेरिका ने सोमवार तड़के दोबारा हमला कर दिया। यूएस सेंट्रल कमांड ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ईरान होर्मुज में जहाजों पर हमला कर रहा है। ऐसे में उसको कमजोर करने के लिे बमबारी की गई है। अमेरिका ने बताया कि होर्मजु से गुजर रहे कंटेनर जहाज IRGC के हमले के जवाब में यह ऐक्शन लिया गया है। इस जहाज में भारतीय क्रू भी मौजूद थे।ईरान के 8 शहरों में सुबह-सुबह हुए हमले 'अल जजीरा' की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार तड़के ईरान के कम से कम 8 शहरों में हमले हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक खुजिस्तान प्रांत में कई इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। स्थानीय समय के मुताबिक 1.35 am के आसपास ये हमले हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन हमलों में एक शख्स की मौत हुई है और कम ...