नई दिल्ली, जून 20 -- आज 20 जून है और इस तारीख की भारतीय क्रिकेट में एक खास अहमियत है। यह वही दिन है जब भारत को एक-दो नहीं बल्कि तीन-तीन लीजेंड खिलाड़ी मिले थे। जी हां, इसी दिन सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली जैसे दिग्गजों ने भारतीय टीम के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। खास बात यह है कि इन तीनों ने ही भारत के लिए 100 से अधिक टेस्ट मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में 100 मैच खेलना एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है, अब टी20 क्रिकेट के आने से तो इसकी अहमियत और बढ़ गई है। एक और भारतीय खिलाड़ी साई सुदर्शन हैं, जिनका डेब्यू भी पिछले साल 20 जून को ही हुआ था। अब देखना होगा कि क्या वह आगे चलकर इन लीजेंड्स की लिस्ट में शामिल हो पाएंगे या नहीं। यह भी पढ़ें- चेन्नई में आज IND vs AFG मैच, तीसरे वनडे में कैसा रहेगा पिच का मिजाज? जानें1996 में हुआ था सौरव ग...