देवघर, मार्च 14 -- देवघर। भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर करण शर्मा शुक्रवार को देवघर पहुंचे।उन्होंने द्वादश ज्योतिर्लिंगों में सर्वश्रेष्ठ कामनालिंग बाबा वैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर मंगलकामना की। उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी करण लेग-स्पिनर और उपयोगी बाएं हाथ के बल्लेबाज ऑलराउंडर के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने वर्ष- 2014 में भारत के लिए तीनों प्रारूपों टेस्ट, वन डे, टी- 20 में पदार्पण किया। वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमों के साथ कई खिताबी जीत का हिस्सा रहे हैं। उनके देवघर आगमन पर बाबा मंदिर में क्रिकेटर अनिल झा सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.