भारतीय कैप्टन ने टाली बड़ी त्रासदी, विमान को गिराने की कोशिश कर रहे को पायलट से भिड़ा
तेल अवीव, सितम्बर 30 -- फ्लाईदुबई की दुबई-तेल अवीव उड़ान के भारतीय कैप्टन ने तब एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया जब वह विमान को कथित तौर पर गिराने की कोशिश कर रहे सह-पायलट से भिड़ गया। इस घटना के चलते विमान को सऊदी अरब में आपात स्थिति में उतरना पड़ा। इजराइली मीडिया ने बुधवार को सह जानकारी दी। समाचार वेबसाइट वाईनेट ने इजरायली अधिकारियों के हवाले से बताया कि सह-पायलट ओमान का नागरिक है और उस पर विमान को गिराने की कोशिश करने का संदेह था। सऊदी अरब में उतरने के बाद विमान अब सुरक्षित इजराइल पहुंच गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, विमान को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाने के लिए भारतीय कैप्टन अपने सह-पायलट से भिड़ गया और बाद में इजरायली यात्रियों ने सह-पायलट को काबू करने में मदद की। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बयान में कहा कि एक पायलट ने दूस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.