हजारीबाग, मार्च 17 -- बरही प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान गौरियाकरमा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता अभ्युदय का शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन 20 मार्च को होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मशाल प्रज्वलन और मार्च पास्ट के साथ हुआ। इस मौके पर संस्थान के डॉ एसके महंता, डॉ विशाल नाथ, डॉ दीपक कुमार गुप्ता और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुबोध नीरज समेत अतिथि मौजूद थे। प्रतियोगिता शुरू होने के पूर्व राष्ट्रीय गान, शपथ ग्रहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संस्थान के व्याख्याता सह कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता एवं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और ...