भारतीय कुश्ती टीम में दो डॉक्टर नियुक्त
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 25 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। भारतीय कुश्ती महासंघ ने कजाकिस्तान के अस्ताना में होने वाली 2026 सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए डॉ. अखिलेश यादव और डॉ. सुमन यादव को भारतीय टीम का डॉक्टर नियुक्त किया है। वैशाली स्थित सेंटर फॉर नी एंड हिप केयर के निदेशक डॉ. अखिलेश यादव भारतीय सीनियर फ्रीस्टाइल टीम की चिकित्सा जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, गाजियाबाद के हेल्दी डेंट्ज क्लिनिक के निदेशक डॉ. सुमन यादव भारतीय सीनियर महिला कुश्ती टीम को चिकित्सा सहायता देंगे। दोनों डॉक्टर प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की चोटों की रोकथाम और उपचार में सहयोग करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.