जहानाबाद, मई 30 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के मीरा बिगहा मे अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सर्वप्रथम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश कुमार के द्वारा संगठन का झंडा फहराया गया। इसके बाद बैठक शुरू हुई। जिसके अध्यक्ष का दिलीप कुमार एवं शत्रुघ्न प्रसाद ने किया। सम्मेलन में देश में बढ़ती महंगाई पर चिंता जताई गई।

महंगाई की चिंता भारत सरकार अमेरिका के दबाव में काम कर रही है। रूस और ईरान से संबंध खराब कर वेनेजुएला से महंगा तेल खरीद रही है। इस के कारण देश में महंगाई बढ़ गई है। उर्वरक और कीटनाशक के दाम बढ़ रहे हैं खेती करना घाटे का सौदा साबित हो रहा है। आंदोलन के बाद भी सरकार किसानों की लागत का डेढ गुना मूल्य नहीं दे रही है।

जिला कमेटी का चुनाव सम्मेलन के अंत में 15 सदस्य जिला कमेटी का चुनाव किया गया।...