भारतीय किसान संघ ने दिया ज्ञापन
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 11 -- फूलबेहड़। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित बीडीओ सुमित कुमार सिंह को 9 सूत्रीय ज्ञापन दिया है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि फूलबेहड खंड के डूब क्षेत्र की समस्या का स्थाई समाधान किया जाए। प्रत्येक ग्राम पंचायत में अंत्येष्ठि स्थल का निर्माण कराया जाए। इसके अलावा किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर 12000 किए जाने, बजाज ग्रुप की चीनी मिलों पर किसानों का बकाया गन्ना भुगतान, किसानों के केसीसी खातों पर ब्याज का भार समाप्त कराए जाने, किसानों की अंश निर्धारण संबंधी समस्या का समाधान कराए जाने समेत तमाम मांगें शामिल हैं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुमित तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष संजय मिश्रा,संजय दीक्षित,किशन, वरुण दत्त आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.