अमरोहा, सितम्बर 25 -- अमरोहा। भारतीय किसान संघ पदाधिकारियों ने गुरुवार को किसानों एवं ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना दिया। 15 सूत्रीय मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपते हुए समाधान कराए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में चले धरने पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की तर्ज पर प्रदेश में भी मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू करते हुए किसानों को छह हजार रुपये वार्षिक अतिरिक्त सहायता सीधे सीधे बैंक खातों में देने की मांग की। जिन किसानों की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि बंद हो गई है, उनकी पात्रता की जांच कर सम्मान निधि तत्काल शुरू की जाए। जिले की सभी मंडी समितियों में किसानों की फसलों की खरीद के लिए एक समान एवं पारदर्शी नियम लागू किया जाए। ग्रामीण क्ष...