गौरीगंज, जून 29 -- अमेठी। भारतीय किसान संघ अवध प्रांत ने एसडीएम अमेठी को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर किसानों की राजस्व एवं चकबंदी संबंधी समस्याओं के त्वरित निस्तारण की मांग की है। संघ ने कहा कि ग्राम सभा बाहांपुर निवासी किसान राजेंद्र कुमार पाण्डेय के हकबरारी प्रकरण का शीघ्र निस्तारण कराया जाए। ग्राम सभा सरायखेमा में 20 वर्षों से चकबंदी प्रक्रिया लंबित है। वहां अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायतें हैं। नकल आदि अभिलेख निजी व्यक्तियों से तैयार कराए जाते हैं। कर्मचारियों की लापरवाही से किसान परेशान हैं। ज्ञापन में भू-राजस्व, अंश निर्धारण और वरासत के मामलों के समयबद्ध निस्तारण के लिए व्यवस्था बनाने की मांग की गई है। सराय खेमा निवासी 75 वर्षीय वृद्ध महिला पार्वती देवी के चक की पैमाइश संयुक्त टीम से कराने की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...