भारतीय किसान यूनियन (शंकर) ने अनशन का किया ऐलान
अमरोहा, जून 29 -- अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन (शंकर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा किसानों एवं जनपद अमरोहा के विकास से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु लगातार संघर्ष, वार्ता, ज्ञापन एवं धरना-प्रदर्शन किए जाने के बावजूद शासन-प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। जिसके कारण संगठन को पुनः आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षों से किसानों की प्रमुख मांग रही है कि मध्य गंगा नहर फेस-2 बहजोई ब्रांच में नियमानुसार 6 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से पर्याप्त पानी छोड़ा जाए, जिससे किसानों को सिंचाई हेतु पर्याप्त जल उपलब्ध हो सके। लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण किसानों को आज भी सिंचाई संकट का सामना करना पड़ रहा है।भाकियू (शंकर) ने चेतावनी दी है कि यदि उक्त समस्याओं का ठोस एवं स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.