मुरादाबाद, फरवरी 7 -- तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांव की समस्याओं को लेकर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला अध्यक्ष दानिश पाशा के नेतृत्व में पदाधिकारी एसडीएम कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम विनय कुमार सिंह को मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा जिसमें जिला अध्यक्ष दानिश पाशा ने कहा कि कुंदरकी क्षेत्र के ग्राम ईधनपुर, हसनपुर, रामपुर मैगन, में शमशान की तरफ एक रास्ता जाता है उसे रास्ते पर गांव की खेती की जमीन है। गांव का मुख्य मार्ग है। उस पर ग्रामीणों द्वारा काफी घूर डाल दिए गए हैं। जिससे पूरा रास्ता ढक गया है। बारिश होने के बाद रास्ते में भारी गंदगी जमा हो गई है। गांव में मुख्य सड़क काफी जर्जर है। पिछले 2 दशकों से सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। सड़क खस्ता हाल है। जिससे जल भराव की समस्या बनी रहती है। इसके अलावा विभिन्न समस्याएं भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.