देहरादून, जनवरी 5 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत से जुड़े हरिद्वार के किसानों ने जिला उद्योग केंद्र देहरादून कार्यालय पर सोमवार को प्रदर्शन किया। किसानों ने अधिकारियों पर वादा खिलाफी कर किसानों का उत्पीड़न का करने का आरोप लगाया। सोलर प्लांट में छूट का लाभ नहीं मिलने को लेकर नाराजगी जताई। यूनियन के गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि सरकार की ओर से सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए किसानों के माध्यम से बड़े स्तर पर सौर ऊर्जा प्लांट लगवाए गए थे। एक करोड़ रुपए की कीमत से लगे इन सोलर प्लांट में 30 प्रतिशत की राशि किसानों ने और 70 प्रतिशत बैंक से लोन हुआ था। लेकिन सरकार की ओर से दी जाने वाली छूट किसानों को नहीं दी जा रही और अब उनको कृषि भूमि कॉमर्शियल करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। जबकि पूर्व में इस तरह का कोई नियम लागू नहीं था। भारती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.