मथुरा, अगस्त 8 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक हरपाल गुट ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी के नाम 6 सूत्रीय ज्ञापन यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह राणा ने नेतृत्व में डीएम कार्यालय पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर को सौंपा। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और भूख हड़ताल के लिए बाध्य होना पड़ेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू करेगी। धरने की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष शुभम शर्मा एडवोकेट ने किसानों की...