बरेली, मार्च 24 -- भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने मांगों के संबंध में प्रदर्शन किया। किसान गन्ना समिति में एकत्रित होकर कमिश्नरी पहुंचे। जिला प्रवक्ता हाजी एम इकबाल एडवोकेट के नेतृत्व में कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। इकबाल ने बताया कि किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। छुट्टा पशु किसानों का बड़ा नुकसान कर रहे हैं। कहने को गोशालाएं बनी हैं, जो खाली पड़ी हैं। अधिकारियों को किसानों से जुड़ी समस्याओं के कई ज्ञापन दिए गए। उन ज्ञापनों पर कोई सुनवाई नहीं हुई इसलिए किसानों में रोष है। राशन कार्ड, गन्ना भुगतान, किसान सम्मान योजना आदि 15 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान काशिफ रजा, आमिर रजा, विजय पाल आदि किसान रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.