रुद्रपुर, मार्च 2 -- गदरपुर। भारतीय किसान यूनियन की सोमवार को नवीन अनाज मंडी में ब्लॉक स्तरीय मासिक बैठक हुई। यहां किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में पेश किए गए प्रस्तावों में भूमि स्वामी किसानों को धान लगाने की अनुमति दिए जाने की मांग की गई, जिनके खेत दलदली या नीचे हैं। इसके साथ ही ग्राम सभा की भूमि पर बने घरों के स्वामियों को खतौनी दिए जाने का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में ऊर्जा निगम के लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों का कड़ा विरोध करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ किसान हरभजन सिंह ने की। यहां ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मक्कड़, अशोक सेठी, करनैल सिंह, वीरेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, सरदार सिंह, बलवंत सिंह, गुरणवीत सिंह, सुखदेव सिंह, सुरेश कुमार, प्रीत सिंह, जगबीर सिंह, म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.