भारतीय किसान यूनियन का युवा महामंत्री मनोनीत
फतेहपुर, अगस्त 22 -- फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने संगठन विस्तार के तहत सराय खरगू निवासी मोहम्मद नदीम को युवा महामंत्री के पद पर मनोनयन किया है। नवनियुक्त पदाधिकारी से संगठन की नीतियों और किसानों के हितों के लिए पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने की अपेक्षा की गई है। कहा गया है कि पदाधिकारी गांव-गांव संगठन को मजबूत करने व किसानों की समस्याओं के लिए संघर्ष करेंगे। जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संगठन को मजबूती देने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.