मुजफ्फर नगर, जनवरी 3 -- भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के नियाजूपुरा प्रदेश कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता महाराज जसवीर नाथ जी ने की और संचालन चौधरी जफरियाब ने किया। बैठक में संगठन के विस्तार के साथ किसानों की समस्याओं पर मंथन हुआ तथा विभिन्न जिलों से आए किसानों ने भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। बागपत क्षेत्र से आए पूर्व प्रधान चौधरी रिफाकत अली और उनके सैकड़ों समर्थकों ने संगठन में शामिल होकर संगठन को और मजबूत किया। बैठक में देवेंद्र अग्रवाल, इंतजार राणा, अमित कुमार, सालिम त्यागी, शौकत अंसारी, हाजी इंतजार, चौधरी जुल्फिकार, गुफरान राणा, साजिद सैफी, सुदेश, ललिता चौधरी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.