गाज़ियाबाद, फरवरी 28 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। वसुंधरा सेक्टर-11 स्थित विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को देश-विदेश से आए अतिथियों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय-रूसी प्रवासी संघ की अध्यक्ष एलेना बर्मन उपस्थित रहीं। रूस के विद्यार्थियों के साथ उनका आगमन हुआ। भारतीय और रूसी विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिससे सभी प्रभावित हुए। कार्यक्रम ने दोनों देशों के विद्यार्थियों में सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का संदेश दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. हरिदत्त शर्मा, उप-प्रधानाचार्य डॉ. रोहित शर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...