हाजीपुर, मार्च 16 -- वैशाली । संवाद सूत्र वैशाली के ऐतिहासिक राजाविशाल के गढ़ के समीप भारतीय ऐतिहासिक धरोहर संघर्ष समिति के बैनर तले एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा, संरक्षण एवं उनके समुचित विकास को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष राधामोहन सिंह ने कहा कि वैशाली विश्व इतिहास में अपनी विशेष पहचान रखती है, लेकिन यहां मौजूद कई ऐतिहासिक स्थल आज भी उपेक्षा के शिकार हैं। उन्होंने कहा कि इन धरोहरों के संरक्षण की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक संबंधित विभागों द्वारा अपेक्षित पहल नहीं की गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐतिहासिक धरोहर हमारी पहचान और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक हैं, इसलिए इनके संरक्षण और विकास के लिए सरकार एवं प्रशासन को ठोस कदम उठाने चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.