भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 प्रतियोगिता में ऋषभ, प्रीति और अमित अव्वल
जौनपुर, अगस्त 18 -- जौनपुर, संवाददाता। राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान के तहत सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 'भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047-संभावनाएं और चुनौतियां' विषय पर आयोजित संगोष्ठी में विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का निर्देशन विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजूलता वर्मा ने किया। प्रतियोगिता में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय मटियारी केराकत के कक्षा नौ के छात्र ऋषभ भारती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जौनपुर की कक्षा नौ की छात्रा प्रीति यादव द्वितीय तथा मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज के कक्षा 10 के छात्र अमित यादव तृतीय स्थान पर रहे। यह भी पढ़ें- Basti News: जनपदीय विज्ञान संगोष्ठी में अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.