कानपुर, जुलाई 14 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर महानगर में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के गठन को लेकर प्रदेश के डिप्टी चेयरमैन श्याम मोहन दुबे की उपस्थिति में व्यापारी नेताओं की बैठक हुई। श्याम मोहन ने कहा कि सप्ताह भर में नगर अध्यक्ष की और महामंत्री की घोषणा की जाएगी। बैठक सुभाष गुप्ता माल रोड स्थित प्रतिष्ठान में हुई। इस मौके पर संरक्षक अरविंद चतुर्वेदी, विशाल अग्रवाल, दीपिका द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय मित्तल, प्रदेश संगठन मंत्री सुशील कनोडिया और संजय अग्रवाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...