भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी मनोनीत
बांदा, जून 24 -- अतर्रा। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक एक मैरिज हॉल आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अमित सेठ 'भोलू' ने बताया कि नगर में चल रहे व्यापारी सदस्यता अभियान को गति देने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल की संस्तुति पर अतर्रा नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी रमेश शर्मा को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुशील गुप्ता को जिला मंत्री, सत्येंद्र साहू (सभासद) को जिला संगठन मंत्री तथा युवा व्यापारी नवनीत गुप्ता को युवा व्यापार मंडल का जिला अध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने और नगर में चल रहे बृहद सदस्यता अभियान को और अधिक गति प्रदान करने का आह्वान किया गया। जिला अध्यक्ष अमित सेठ 'भोलू' ने अतर्रा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.