नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के नई दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से दिल्ली राज्य के लिए प्रथम ऋण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में दिल्ली सरकार के सहकारिता मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि भारत में उपलब्ध कच्चा माल और हमारे उत्पाद विश्वस्तर के हैं। सरकार निरंतर प्रयास कर रही है कि उचित मार्केटिंग, ब्रांडिंग और प्लेटफॉर्म के माध्यम से इन उत्पादों को वह पहचान दिलाई जाए, जिसके वे हकदार हैं। मंत्री ने कहा कि सरकार स्वदेशी उत्पादों को सही मंच, व्यापक प्रचार और सशक्त ब्रांडिंग उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है जिससे वे वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित कर सकें। यह भी पढ़ें- भारतीय उत्पादों को दिलाएंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.