भारतीय इंजीनियरिंग क्षमता की ऐतिहासिक उपलब्धि: वैष्णव
नई दिल्ली, जुलाई 17 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरियाणा में हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ये भारतीय इंजीनियरिंग क्षमता की ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि ट्रेन की संचालन प्रणाली और तकनीक पूरी तरह स्वदेशी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, हरित ऊर्जा में आत्मनिर्भरता की दिशा में ये बड़ा कदम है। हाइड्रोजन एक नई ऊर्जा और नया ईंधन है। इसे परिवहन में कैसे इस्तेमाल किया जाए और इसकी तकनीक भारत में विकसित कर आत्मनिर्भर भारत के तहत स्वदेशी बनाया जाए, यह बहुत महत्वपूर्ण था। रेलवे के लिए यह एक बड़ा मील का पत्थर है क्योंकि पूरी तकनीक भारत में विकसित हुई है। इसके बौद्धिक संपदा अधिकार भारत के पास हैं। हाइड्रोजन के उपयोग से जुड़ी सुरक्षा चिंताओं पर वैष्णव ने कहा कि ट्रेन का लंबे समय तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.