भारतीय अर्थव्यवस्था में सीएमए अहम
वाराणसी, मई 18 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। भारतीय लागत लेखाकार संस्थान (आईसीएमएआई) का वाराणसी चैप्टर रविवार को शुरू हुआ। ककरमत्ता स्थित एक होटल में उद्घाटन समारोह में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में कॉस्ट अकाउंटेंट (सीएमए) की अहम भूमिका होती है। वे बाजार में कंपनियों को प्रतिस्पर्द्धी बनाकर उनके बेहतर प्रदर्शन की जिम्मेदारी निभाते हैं। सीएमए के रूप में कॅरियर बनाने का बेहतर विकल्प युवाओं के पास मौजूद है। आईसीएमएआई अध्यक्ष टीसीए श्रीनिवास प्रसाद ने कहा कि सीएमए की पढ़ाई के लिए पूर्वांचल के छात्र-छात्राओं को दिल्ली-लखनऊ जाना पड़ता था। अब उन्हें यहां ही सारी सुविधाएं मिलेंगी। वे इस क्षेत्र में अपना कॅरियर बना सकेंगे। बैंकों, नवरत्न और महारत्न समेत कई कंपनियों में उन्हें सीएमए के रूप में काम करने का बेहतर अवसर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.