कौशाम्बी, जुलाई 30 -- भारतीय अपना समाज पार्टी (बीएएसपी) ने कड़ाधाम निवासी पूरनचंद मिश्र को कौशाम्बी का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी ने मनोनयन पत्र जारी किया। इसके बाद समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर नए दायित्व की बधाई दी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पूरनचंद मिश्र ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाया जाएगा तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान और जिम्मेदारी के साथ जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से मेहनत, अनुशासन और एकजुटता के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले में संगठन को ...