बोकारो, अगस्त 20 -- कथारा। केबी कॉलेज बेरमो की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने प्राचार्य लक्ष्मी नारायण के निर्देश एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में , उप मुखिया लोकेश्वरी देवी की अध्यक्षता में, गोद गांव में भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस के अवसर पर नवीकरणीय ऊर्जा विषय पर जागरूकता अभियान चलाया। प्राचार्य ने बताया भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस प्रत्येक वर्ष 20 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती की याद में मनाया जाता है एवं इसकी शुरुआत 2004 में भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा की गई थी। कार्यक्रम पदाधिकारी ने कहा गोद गांव बोरिया उत्तरी में डोर टू डोर जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल विद्युत, बायोमास जैसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के उपयोग और लाभ के बारे मे...