पूर्णिया, अप्रैल 1 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। सच्ची लगन और कड़ी मेहनत के दम पर बड़ी से बड़ी सफलता भी कदम चूमने को मजबूर हो जाती है। आंगनबाड़ी सेविका का बेटा शशि कुमार ने अपने कड़ी मेहनत के बदौलत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में टेक्निकल असिस्टेंट पद पर अपनी जगह बनाकर माता पिता सहित जिले का नाम रौशन किया है। शशि कुमार के इस चयन से जिले में खुशी कि लहर है। पूर्णिया जिले के पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रानीपतरा चांदी कठुआ गांव निवासी सुबोध मेहता व आंगनबाड़ी सेविका गायत्री देवी के पुत्र शशि कुमार का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी और गर्व का माहौल बना हुआ है। 10वीं की पढ़ाई चांदी रजिगंज उच्च विद्यालय रानीपतरा से कर डिप्लोमा (इल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.