देवरिया, मई 7 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़ी एक बड़ी उपलब्धि में सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्रों को विशेष सम्मान मिला है। भारतीय अंतरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ल ने विद्यालय के प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र भेजकर उनका उत्साहवर्धन किया है, जिससे छात्रों और विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य बी के शुक्ल ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा पिछले अक्टूबर माह में कुशीनगर में आयोजित कैनसैट मॉडल रॉकेट्री इंडिया स्टूडेंट प्रतियोगिता 2024-25 के अंतर्गत आर्ट इन स्पेस और स्पेस क्विज 20-20 में प्रदेश भर के 73,000 विद्यार्थियों में से 48 छात्रों का चयन किया गया था। इनमें सेंट जेवियर्स स्कूल के चार छात्र अभिषेक दूबे, आदर्श मिश्रा, जरा हयात और शांतनु मद्धेशिया भी शामिल रहे। इन चयनित छात्रों को इसरो ...