नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- अमेरिका में अवैध रूप से घुसे जिन भारतीय लोगों को पिछले साल फरवरी में हथकड़ी लगाकर वापस भारत भेजा गया था (डिपोर्ट किया था), उस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक ऐसे टिकट एजेंट को गिरफ्तार किया है, जिसने उन्हें 'डंकी रूट' के जरिए वहां पहुंचाया था और बदले में उनसे 30 से 60 लाख रुपए वसूले थे। ईडी अधिकारियों ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार एजेंट की पहचान तरुण खोसला के रूप में हुई है, जो कि दिल्ली का रहने वाला है और उसे PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट), 2002 के प्रावधानों के तहत पकड़ा गया है। ईडी जांच के दौरान पता चला कि खोसला और उसके अन्य साथी एजेंटों और बिचौलियों ने अमेरिका जाने के इच्छुक लोगों को कानूनी तरीके से भेजने का झूठा वादा करके पहले फंसाया और फिर उन्हें 'डंकी रूट' से ...