नई दिल्ली, मार्च 2 -- मध्यपूर्व के युद्ध से प्रभावित देशों में भारत के करीब 90 लाख नागरिक फंसे हुए हैं। उन्हें लेकर सरकार चिंतित तो है, लेकिन फिलहाल उन्हें स्वदेश लाने के लिए कोई अभियान शुरू करने की स्थिति नजर नहीं आ रही है। इसलिए भारत सरकार सभी देशों से बातकर अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कह रही है। विदेश मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने कहा कि ईरान, इजरायल और अरब देशों में जिस प्रकार संघर्ष चल रहा है और ज्यादातर देशों ने एयरस्पेस बंद कर रखा है, ऐसे में तत्काल कोई अभियान चला पाने की स्थिति नहीं बन रही है। वहीं, भारतीय नागरिक इतनी ज्यादा संख्या में हैं कि सबको वापस लाने में महीनों लग जाएंगे। ऐसे में जो जहां है, वहीं पर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने पर फोकस किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार और सोमवार को इजरायल, सऊद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.