भारतीयों को अमेरिका का बड़ा झटका, जल्द बंद हो सकते हैं ईबी-1 ग्रीन कार्ड
नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- अमेरिका जल्द ही भारतीयों को एक और झटका दे सकता है। अमेरिका ने चेतावनी दी है कि भारतीयों के लिए रोजगार आधारित पहली कैटेगरी (ईबी-1) ग्रीन कार्ड की उपलब्धता आने वाले कुछ हफ्तों में अस्थायी रूप से खत्म हो सकती है। इसका कारण इस कैटेगरी में बहुत ज्यादा आवेदन और बढ़ती मांग बताई गई है। अब पहले से ही लंबे इंतजार का सामना कर रहे भारतीय आवेदकों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने सितंबर के लिए वीजा बुलेटिन जारी किया है। इसमें कहा गया है कि भारत से जुड़े ईबी-1 आवेदनों की संख्या इतनी अधिक है कि वित्तीय वर्ष 30 सितंबर को खत्म होने से पहले इस श्रेणी के लिए निर्धारित वीजा संख्या पूरी तरह इस्तेमाल हो सकती है। यह भी पढ़ें- आज किया US ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन तो नंबर कब? वेटिंग पीरियड जान चौंक जाएंगे अमेरिका ने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.