भारतीयों के लिए गुड न्यूज, श्रीलंका ने दिया फ्री वीजा ऑन अराइवल; जान लें नियम
नई दिल्ली, मई 26 -- श्रीलंका सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि 40 देशों के जिन विजिटर्स को आगमन पर ही 30 दिनों के लिए वैध मुफ्त वीजा दिया जाएगा, उनमें भारतीय पर्यटक भी शामिल हैं। इस व्यवस्था के तहत, पर्यटकों को पहले आगमन की तारीख से दो बार प्रवेश की सुविधा के साथ 30 दिनों का मुफ्त वीजा मिलेगा। आव्रजन और उत्प्रवासन विभाग ने कहा कि श्रीलंका के साथ द्विपक्षीय पारस्परिक समझौते वाले देशों जैसे सिंगापुर, मालदीव और सेशेल्स के सभी विजिटर्स सहित 40 देशों के नागरिकों के लिए आगमन से पहले इलेक्ट्रॉनिक यात्रा मंजूरीॉ प्राप्त करना आवश्यक है। श्रीलंका में आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए भारत अब भी सबसे बड़ा स्रोत बाजार बना हुआ है। भारत के अलावा, अन्य देशों में रूस, ब्रिटेन, अमेरिका, जर्मनी, चीन और डेनमार्क शामिल हैं। यह भी पढ़ें- थाइलैंड ट्रिप प्लान करने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.