नई दिल्ली, जून 24 -- अगर आप भी OPPO का स्मार्टफोन चला रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। जल्द ही ओप्पो के ढेर सारे फोन एकदम नए जैसे होने वाले हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ओप्पो ने भारत में ColorOS 16 के लिए अपना जून 2026 का अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है, जिसमें सुविधा, मनोरंजन और सुरक्षा पर केंद्रित कई नई चीजें शामिल हैं। इस लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट में कई नए फीचर दिए गए हैं, जिनका मकसद रोजमर्रा के स्मार्टफोन इस्तेमाल को ज्यादा आसान बनाना है, साथ ही जानकारी तक पहुंच और कनेक्टेड एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना है। किन-किन मॉडल्स में आ रहा अपडेट और क्या-क्या नया मिलेगा, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...सीधे होम स्क्रीन पर मिलेगा मैच का अपडेट अपडेट में नया स्पोर्ट्स विजेट सबसे खास है, जो यूजर्स को होम स्क्रीन और शेल्फ से ही फुटबॉल टूर्नाम...