भारतीयों की जान लेने के लिए इंतजार नहीं कर सकता. 2 साल से नरसंहार का प्लान बना रहा था 'नाजी'
नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- अमेरिका में शिकागो के पास ऑरोरा स्थित एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार युवक को लेकर बड़े खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अलेक्जेंडरस पपोरकिस नाम 19 वर्षीय आरोपी युवक 2 साल से हिंदुओं के नरसंहार की साजिश रच रहा था। यही नहीं आरोपी ने कथित तौर पर अपने साथियों से यह भी कहा था कि वह 'भारतीयों को मारने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।' गौरतलब है कि पापोरकिस को बीते 11 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। उस पर आतंकवादी धमकी देने और गैरकानूनी तरीके से हथियार रखने के आरोप लगाए गए हैं। अमेरिकी जांचकर्ताओं के मुताबिक आरोपी ने इलिनोइस के औरोरा शहर में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर गोलीबारी करने की कोशिश की थी, लेकिन मौके पर उसकी बंदूक जाम हो गई। इसके कारण उसे अपनी साजिश टालनी पड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.